सिवनी जिले की डूंडा सिवनी पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से फरार आरोपी निखिल शुक्ला को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। एक ही प्लॉट की कई रजिस्ट्री कर ठगी
यह मामला साल 2024 का है। 23 सितंबर 2024 को लुघरवाड़ा निवासी महेंद्र पाल सिंह भाटिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि निखिल शुक्ला और अखिल शुक्ला ने जंगदबा सिटी में एक ही प्लॉट और मकान को अलग-अलग लोगों को बेच दिया। बैंक से लोन लेकर भी किया फर्जीवाड़ा
आरोपियों ने इसी प्लॉट और मकान के नाम पर बैंक से लोन भी लिया। साथ ही प्रार्थी के साथ भी समझौता कर धोखाधड़ी की गई। मामले में पहले धारा 420 और साजिश से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज हुआ था।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने एक ही संपत्ति के दस्तावेजों का कई जगह इस्तेमाल किया। इसके बाद मामले में जालसाजी से जुड़ी अन्य धाराएं भी जोड़ी गईं। एक आरोपी जमानत पर, दूसरा पकड़ा गया
मामले में आरोपी अखिल शुक्ला पहले ही हाईकोर्ट से जमानत पर है, जबकि निखिल शुक्ला घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे सिवनी से गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिनकी मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।
Source link