पश्चिम बंगाल में विदेशी घुसपैठिये आकर हमारे अधिकारों पर कब्जा कर रहे हैं। बांग्लादेशी घुसपैठिये यहां आकर मालामाल हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मूल निवासी ममता राज में ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र के लिए पलायन कर बेरोजगारी झेल रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। पश्चिम बंगाल में हो रहे चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एक तरफ देशभक्त और दूसरी तरफ विदेशी घुसपैठियों की यह लड़ाई है। बांग्लादेश के लोगों के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के पश्चिम बंगाल में चुनावी रिजल्ट आने वाला है और बीजेपी जीतने वाली है, यह आपके चेहरे का नूर बता रहा है। यादव ने कहा कि आज बंगाल का युवा महिला, गरीब, किसान सब उठकर खड़े हुए हैं और अपनी आन, बान और शान के लिए तैयार हैं। दुनिया की कोई ताकत बीजेपी को बंगाल में आने से रोक नहीं सकती है। ममता बनर्जी सरकार से परेशान हैं लोग एमपी से सीएम मोहन यादव आज पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के पांच बीजेपी प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे थे। यहां मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार से लोग परेशान हैं। जिस तरह से हिन्दुओं को अपमानित किया गया है और बांग्लादेशियों को बढ़ावा देने का काम किया गया है, उसका बदला लेने, हिसाब चुकता करने का समय आ गया है। आज घुसपैठियों पर और असामाजिक तत्वों पर तेजी से कार्यवाही की जा रही है।
Source link