पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को चंडीगढ़ में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित 8वीं कक्षा के नतीजों में राज्य भर में शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में फरीदकोट जिले के जैतो शहर स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तमन्ना और गांव कोटसुखिया के संत मोहन दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा जशनदीप कौर शामिल रहीं, जिन्होंने क्रमशः प्रथम और तृतीय स्थान हासिल किया था।
मुख्यमंत्री ने छात्राओं को किया सम्मानित इसके अलावा द्वितीय स्थान पर रहने वाली संगरूर जिले की सरकारी मिडल स्कूल की छात्रा जपनीत कौर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके अभिभावकों व अध्यापकों को भी बधाई दी।
भट्ठे पर काम करने वाले मुनीम की बेटी को मिला पहला स्थान सीएम ने कहा कि इस बार 8वीं के नतीजों में पहला स्थान फरीदकोट के एक भट्ठे पर काम करने वाले मुनीम की बेटी तमन्ना ने हासिल किया है, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर शिक्षक और छोटे दुकानदार परिवारों की बेटियों ने सफलता पाई है। यह दर्शाता है कि सामान्य परिवारों के बच्चे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन बच्चों की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास देखकर गर्व महसूस होता है। आम आदमी पार्टी की सरकार बच्चों के सपनों को उड़ान देने और उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक स्कूल और प्रेरणादायक माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link