सीकर के मौसम में बीती रात से नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिल रहा है। बीती रात हल्की गति से हवाएं चलीं और आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल 2 अप्रैल तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से तेज गर्मी से राहत रहेगी। हालांकि इस दौरान धूल भरी हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। 29 मार्च की रात से एक्टिव हुए नए वेदर सिस्टम के असर से बीती रात ग्रामीण इलाकों में हवाएं चलीं। इस वजह से बीती रात मौसम सामान्य रहा, आज सुबह से रुक-रुककर हवाएं चल रही हैं। धूप कमजोर होने की वजह से मौसम में ठंडक बनी हुई है। आज और कल सीकर समेत आसपास के इलाकों में बारिश का अनुमान है। सीकर के फतेहपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरु हो गई। रविवार देर रात को सीकर के कुछ ग्रामीण इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 2 अप्रैल तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। बीती रात हवा चली फिर बादल छा गए। आज सुबह से हवाएं नहीं चल रही है, ऐसे में हल्की उमस बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार राज्य में एक्टिव हुए नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सबसे ज्यादा असर सीकर और शेखावाटी समेत उत्तर-पूर्वी हिस्सों में रहेगा। 31 मार्च को तापमान में थोड़ी कमी होगी।
Source link