शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मानसा के बुढलाडा में एक रैली के दौरान आरोप लगाया कि सिखों के धार्मिक स्थलों पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बादल परिवार को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। सुखबर सिंह बादल मंगलवार को बुढलाडा की अनाज मंडी में आयोजित पंजाब बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। इस रैली में बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर बादल भी पहुंचीं।बादल ने कहा कि पंजाब को बचाने की तत्काल आवश्यकता है, क्योंकि राज्य के युवा नशे की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं, उनके पास रोजगार नहीं है और किसान वर्ग संकट में है। किसानों को मुआवजा नहीं दे रही सरकार : बादल बादल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश से गेहूं की फसल को हुए भारी नुकसान का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि शिरोमणि अकाली दल पूरे पंजाब में हलका इंचार्ज की बैठकें बुला रहा है और प्रभावित किसानों की मदद करेगा। सुखबीर सिंह बादल ने आरोप दोहराया कि पंजाब के धार्मिक स्थलों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली में गुरुद्वारा साहिबों पर कथित कब्जों का उल्लेख किया। उन्होंने हरियाणा को एसजीपीसी से अलग करने का भी हवाला दिया और इसे बादल परिवार को खत्म करने की साजिशों से जोड़ा। जानबूझकर लगाई गई श्री अकाल तख्त गेट पर ड्यूटी बादल ने दावा किया कि अकाल तख्त पर जानबूझकर उनकी ड्यूटी दरबार साहिब के गेट पर लगाई गई थी, जहां उन पर गोलियों से हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु की कृपा से वे बच गए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब के लोग अब अपनी क्षेत्रीय पार्टी की सरकार चाहते हैं, और 2027 में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनेगी। रैली के दौरान, सुखबीर सिंह बादल ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बुढलाडा से डॉ. निशान सिंह और मानसा से प्रेम कुमार अरोड़ा को शिरोमणि अकाली दल का उम्मीदवार भी घोषित किया।
Source link