पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सुनंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसी स्टोरीज़ शेयर कीं जिन्हें देख उनके फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एयरपोर्ट शटल बस से लेकर घर तक,सुनंदा का बिंदास अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। बस में जब सुनंदा ने पूछा- रोटी आई है वायरल वीडियो में सुनंदा शर्मा एक बस में सफ़र करती दिख रही हैं। मास्क लगाए सुनंदा ने अचानक बस में ज़ोर-ज़ोर से बोलना शुरू कर दिया जिससे वहां मौजूद पैसेंजर्स एक पल के लिए हैरान रह गए। सुनंदा ने मज़ाकिया लहजे में पूछा रोटी आई सी ओथे नाल दाल मखनी इतना ही नहीं, उन्होंने वहां मौजूद लोगों को मिस्सी रोटी के नाम पर इतना छेड़ा कि बस में बैठे लोग थोड़े सकपका गए और कुछ हंसने लगे। सुनंदा खुद अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पा रही थीं और वीडियो में कह रही हैं कि जा-जा (जहाज़) के सफ़र कर कमले (पागल) हो गए हैं। आतिशबाज़ी देख बोलीं डराओ तो मत दिन के अंत में सुनंदा का स्वागत ज़ोरदार आतिशबाज़ी के साथ हुआ। रात के अंधेरे में आसमान में चमकते पटाखों को देख उन्होंने तंज कसते हुए कहा ये देखिए कुछ इस तरह से हमारा स्वागत हो रहा है। पर भाई ऐसा स्वागत भी मत करो कि हम डर ही जाएं और यहाँ से भाग जाएं पैर पर निशान देख याद आई नज़र मस्ती भरे वीडियो के बाद सुनंदा ने अपनी एक और तकलीफ फैंस के साथ साझा की लेकिन वहां भी उनका देसी पन झलक उठा। उन्होंने अपने पैर पर पड़ा एक नीला निशान दिखाते हुए पंजाबी में कहा एह पता नहीं केहड़े औंतरे ने नज़र लाई है पैर नूँ (पता नहीं किस बदकिस्मत की नज़र मेरे पैर को लग गई है) फैंस उनके इस ठेठ पंजाबी अंदाज़ को काफी पसंद कर रहे हैं जिसमें वह अपनी चोट का दोष बुरी नज़र को दे रही हैं। सुनंदा शर्मा का यह अंदाज़ बताता है कि वह स्क्रीन के पीछे भी उतनी ही मज़ेदार और ज़मीन से जुड़ी हुई हैं जितनी अपनी वीडियोज़ में नज़र आती हैं।
Source link