सुसनेर जेल में कैदी से मारपीट का आरोप:परिजन बोले- हाथ टूटा, सिर में भी चोट, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई हो, आवेदन सौंपा




आगर मालवा के सुसनेर जेल में एक कैदी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। देहरिया सोयत के रहने वाले बंदी फैजान मेवाती के घरवालों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। परिजन का कहना है कि जेल के अंदर फैजान के साथ बुरी तरह मारपीट की गई है, जिससे वह काफी जख्मी हो गया है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे फैजान के घरवाले डग रोड स्थित एसडीएम ऑफिस पहुंचे और शिकायती आवेदन सौंपा। फैजान के भाई ने आरोप लगाया कि जेलर और वहां के स्टाफ ने मिलकर अफरोज उर्फ नसरूद्दीन (फैजान मेवाती) की बेरहमी से पिटाई की है। परिजन ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लिया जाए। हाथ टूटा और सिर में आई चोट परिजन के मुताबिक, मारपीट की वजह से फैजान का हाथ टूट गया है और उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। इस बात का पता उन्हें तब चला जब वे वकालतनामा पर दस्तखत करवाने के लिए जेल पहुंचे थे। आरोप है कि पहले तो उन्हें मिलने से रोका गया, लेकिन जब उन्होंने फैजान की हालत देखी तो उनके होश उड़ गए। इलाज न मिलने का भी आरोप घरवालों का कहना है कि घायल होने के बावजूद फैजान को समय पर इलाज नहीं दिया गया, जिससे उसकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि घायल बंदी का सही से इलाज कराया जाए। फिलहाल, प्रशासन ने मामले की शिकायत लेकर जांच शुरू करने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *