सोजत में कार पलटी, दो गंभीर सहित चार घायल:जोधपुर स्टेट हाईवे-58 पर हादसा, राहगीरों ने फंसे लोगों को निकाला




सोजत-जोधपुर स्टेट हाईवे-58 पर पाबूनाड़ी के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा करीब शाम 7 बजे हुआ, जब कार सोजत से जोधपुर की ओर जा रही थी। अचानक नियंत्रण बिगड़ने पर कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। कार में फंसे युवकों को राहगीरों ने निकाला हादसे के बाद कार में सवार चारों युवक अंदर ही फंस गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दो युवकों को गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती सोजत थाने के ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल रमेश जाजड़ा के अनुसार, हादसे में नरसिंहपुर निवासी अजय और बागावास निवासी चेतन के हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, विष्णु और भरत को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सोजत के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *