हाथरस में 20 मिनट तक रिमझिम बारिश:10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चली, कटी पड़ी फसलें भीगीं




हाथरस में मंगलवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पहले आसमान में घने बादल छाए, फिर तेज हवा चली और लगभग 20 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह क्रमशः 36 और 21 डिग्री सेल्सियस था। इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर और देहात के कई इलाकों में विद्युत फॉल्ट हुए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की तलाश करते देखा गया। इस बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में कटी पड़ी फसलें भीग गईं, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *