होटल में युवक-युवती मिले, हिंदू जागरण मंच ने पकड़ा:उज्जैन के नानाखेड़ा में हंगामा; युवक के आपराधिक रिकॉर्ड का आरोप




उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में एक होटल में युवक-युवती के मिलने के बाद विवाद हो गया। हिंदू जागरण मंच ने होटल पर नियमों की अनदेखी और युवक के आपराधिक पृष्ठभूमि के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के कलापत्थर इलाके स्थित एक होटल में यह घटना हुई। हिंदू जागरण मंच के महानगर संयोजक रितेश माहेश्वरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और होटल रजिस्टर की जांच की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मिलकर कमरे के बाहर युवक से बात की। युवक ने बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ उज्जैन आया है और वे एक-दूसरे को जानते हैं। इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। हिंदू जागरण मंच के अर्जुन सिंह भदोरिया के अनुसार, युवक की पहचान रायपुर निवासी सोहेल शेख के रूप में हुई है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवक-युवती को पहले शहर के चार-पांच होटलों में कमरा नहीं मिला, यहां तक कि ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं हो पाई थी। इसके बाद एक होटल संचालक ने करीब 5 हजार रुपए लेकर उन्हें कमरा उपलब्ध कराया। संगठन ने यह भी दावा किया कि युवती के परिजनों को उसकी लोकेशन और साथ मौजूद व्यक्ति की जानकारी नहीं थी। इसके अतिरिक्त, युवक पर रायपुर में पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं की है। हिंदू जागरण मंच के एक पदाधिकारी ने बताया कि मामला संदेहास्पद लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने होटल पर आरोप लगाते हुए कहा कि पर्याप्त जानकारी और दस्तावेजों की जांच किए बिना कमरा देना नियमों के खिलाफ है और इससे शहर की छवि प्रभावित होती है। फिलहाल, नानाखेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *