होशियारपुर का कारोबारी बोला-AAP मंत्री कारोबार में मांग रहा हिस्सा:ट्राली लेकर पैसा न देने का आरोप, फोन पर गालियां दीं, रेड करवाई जा रही




होशिायारपुर की तहसील मुकेरियां से ट्रालियां बनाने का कारोबार करने वाले ने आप विधायक और मंत्री पर पैसा न देने के आरोप लगाए हैं। कारोबारी का कहना है कि मंत्री उससे ट्राली ले गए थे लेकिन इसके 2 लाख रुपए नहीं दिए। जब मंत्री से पैसे मांगे तो उसने कहा कि कारोबार में उसका भी हिस्सा है।
कारोबारी ने कहा कि पहले तो उसने सोचा कि मंत्री मजाक कर रहा है। जब उससे बार-बार पैसे मांगे तो मंत्री गालियां देने लगा और कहा कि तेरे जैसे कई देखे हैं, जहां जाना है चले जाओ। कारोबारी ने मंत्री के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुनाई।
विवाद बढ़ने के बाद मंत्री के साथ कारोबारी की बहस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया। इसे कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने भी एक्स पर पोस्ट कर आप सरकार को घेरा।भुलत्थ से कांग्रेस विधायक और आल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां से इस्तीफे की मांग की। खैरा ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि मंत्री कारोबारी को डरा-धमका रहे हैं और उनसे अवैध वसूली की कोशिश कर रहे हैं। कारोबारी मलकियत सिंह ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका पीटीओ ट्रॉली बनाने का काम है। इस काम में किसी तरह का प्रदूषण नहीं होता। उसने स्टार्टअप इंडिया के तहत ये कारोबार खोला था और 200 से अधिक लोगों को रोजगार दे रखा है। सरकारी खजाने में टैक्स भी जमा करते हैं। मलकियत सिंह का दावा है कि इसके बावजूद उन्हें मंत्री की ओर से पैसों की मांग के लिए प्रताड़ित किया गया और मना करने पर गालियां दीं, प्रदूषण बोर्ड की फर्जी छापेमारी और उनकी फैक्ट्री के पास की जमीन पर कब्जे की कोशिश के जरिए उनके व्यापार को बर्बाद करने की धमकी दी गई। मलकीयत सिंह ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप…
50-50 लाख की नौकरियां छोड़ कारोबार शुरू किया था- वीडियो में मलकीयत कह रहे हैं कि इससे पहले आपने एक शब्दावली (गाली) सुनी है। यह मंत्री हैं, हमारे हरदीप सिंह जी मुंडियां साहब। हम जैलदार इनोवेशन में 2 भाई हैं। हमारे PM और CM का विजन था कि नौकरियां करने वाले नहीं देने वाले चाहिए। सो हम 2 भाइयों ने 2020-22 के बीच 50 से 60 लाख की नौकरियां छोड़कर आप मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के पैतृक गांव हयातपुर कोटली मुकेरियां के पास कारोबार खोला। हमने एक ऐसा प्रोडक्ट बनाया जिससे हमारे किसान भाइयों की जिंगदी आसान हो गई। पीटीओ ट्राली बनाने वाले हम एशिया में पहले थे। हमने गांव के बीच कंपनी खोली। हम सालाना 14-15 करोड़ की बिलिंग पर जीएसटी देते हैं, बिजली का बिल भरते हैं। पैसा मांगा तो कारोबार में हिस्सा मांग लिया- 2 साल पहले मंत्री साहब ने एक ट्राली मांगी। हमने ट्राली दे दी। करीब साढ़े छह-सात लाख रुपए की ट्राली थी। साल के बाद मैं जब इनके पास गया और पैसा मांगा तो कहा कि कहा कि यार इतना तो मेरा हिस्सा बनता है। फिर इन्होंने कहा कि हमारी बडियाला वाली साइड पर कुछ जमीन है, मैं तुम्हें वहां फैक्ट्री बना देता हूं। तुम्हारी वहां छोटी जगह है और वहां काम में मेरा हिस्सा रहेगा। मैंने कहा कि छोटी सी कंपनी में कैसा हिस्सा। हमें भी लगा मजाक है। CM मान से मिलने गए लेकिन टाइम नहीं मिला- मलकीयत सिंह ने वीडियो में बताया कि हम लोगों से सुनते रहे हैं कि मंत्री कारोबार में हिस्सा मांगते हैं। आज खुद पर बीत रही है तो विश्वास हो गया। हम शिकायत लेकर सीएम भगवंत मान के पास भी गए थे लेकिन उनसे मिलने का टाइम नहीं मिल पाया। चुप करवाने के लिए पोल्यूशन बोर्ड की रेड मरवा दी-मलकीयत सिंह ने कहा कि उसको डराने और चुप करवाने के लिए पोल्यूशन बोर्ड की रेड मरवा दी, एसडीएम आ गई, डीसी साहब, इनकम टैक्स, हमें पिछले साल से इतना परेशान किया काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे। गांव के आप वर्करों पर प्रैशर बनाकर शिकायतें करवाईं। सरपंच पर प्रैशर बना प्रस्ताव डाल दिया कि गांव के बीच फैकट्री से लोग परेशान हैं। हम तो कहते हैं हमारे यहां आओ 45 दिनों की रिकॉर्डिंग है, चेक करके देखो कि हमारे कारण कौन से लोग परेशान हैं। ठीक है वह 5-7 हो सकते हैं। अमृतसर के गगनदीप वाला कदम उठाना पड़ेगा- मलकीयत ने कहा कि अगर उनको परेशान करना बंद नहीं किया तो वही कदम उठाना पड़ेगा जो ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने तंग आकर गगनदीप ने उठाया था। एक साल हो गया रोज हमें कभी डिप्टी साहब बुला लेते हैं। हमने बार-बार बुलाने पर पूछा कि चाहते क्या हो तो वो कहने लगा कि क्या करूं तेरे गांव वाला मंत्री कहता है कि पर्चा करो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *