12वीं बोर्ड ​रिजल्ट: तीनों संकाय में छात्राओं का दबदबा कायम:बूंदी जिला विज्ञान में 27वें, वाणिज्य में 29वें, कला में 20वें स्थान पर




राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस बार भी विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों में छात्राओं का दबदबा कायम रहा। परीक्षा परिणामों में बूंदी जिला प्रदेश में विज्ञान वर्ग में 27वें, वाणिज्य वर्ग में 29वें और कला वर्ग में 20वें स्थान पर रहा। कला वर्ग में जिले से कुल 10,685 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 5,180 छात्र और 5,505 छात्राएं शामिल थीं। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.74 रहा, जबकि छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.55 दर्ज किया गया। कुल 10,436 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 7,219 प्रथम श्रेणी में, 2,989 द्वितीय श्रेणी में और 228 तृतीय श्रेणी में पास हुए। जिले का कला संकाय में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.67 रहा, जो पिछले वर्ष के 96.99 प्रतिशत से अधिक है। वाणिज्य वर्ग में जिले के कुल 90 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 63 छात्र और 27 छात्राएं थीं। इनमें से 82 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.89 और छात्राओं का 96.30 प्रतिशत रहा। कुल 57 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 24 द्वितीय श्रेणी में और एक तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जिले का वाणिज्य संकाय में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.11 रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 98.87 प्रतिशत था। विज्ञान वर्ग में जिले के कुल 2361 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 1586 छात्र एवं 775 छात्राएं शामिल रही। छात्रों का परीक्षा परिणाम 96.66 और छात्राओं का 98.19 प्रतिशत रहा। जिसमें प्रथम श्रेणी से 1918, द्वितीय श्रेणी
से 300 एवं तृतीय श्रेणी से एक विद्यार्थी पास हुआ। इस प्रकार कुल 2294 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए एवं जिले का परीक्षा परिणाम कुल 97.16 प्रतिशत रहा। गत वर्ष विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम 97.63 फीसदी रहा था।

बिंदिया नागर ने लक्ष्य तय कर ​कला वर्ग में किया टॉप

कला वर्ग में बिंदिया नागर ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल रही। बिंदिया ने बताया कि वह प्रतिदिन आठ से दस घंटे तक पढ़ाई करती है और मोबाइल पर सोशल मीडिया से दूर रहती है। बिंदिया ने बताया कि स्कूल में ठीक ढंग से पढ़ाई करने पर ट्यूशन की आवश्यकता नहीं होती है। बिंदिया ने बताया कि परीक्षा से दो माह पहले उसके चाचा की शादी थी, लेकिन परीक्षा तैयारी प्रभावित नहीं हो इसके चलते वह शादी में भी शामि नहीं हुई। आगे जाकर वह भारत प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बना बाहती है।

किसान की बेटी ने किया नाम रोशन
विज्ञान वर्ग राधिका पुत्री रमेश चंद सैनी ने बताया वह प्रतिदिन सात से आ घंटे रोजाना पढ़ती थी। कक्षा दस में उसके 95.33 प्रतिशत अंक आए इसके बाद उसने अधिक मेहेनत की, इसके चलते उसने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आगे जाकर राधिका शिक्षा के क्षेत्र में जाना चाहती है। राधिका के पिता किसान है। राधिका ने बताया कि पढ़ाई के दौरान नियमित अध्यर के साथ सोशल मीडिया से दूर रहना आवश्यक है। विद्यार्थियों की तस्वीरें भास्कर एप पर 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की तस्वीरें भास्कर एप पर प्रकाशित की जाएंगी। इसके लिए छात्रों को अपनी फोटो, मार्कशीट की कॉपी के साथ माता-पिता, स्कूल, गांव-शहर का नाम संबंधित जिले के रिपोर्टर के मोबाइल नंबर- 9982266926 पर भेजना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *