12 Districts Strong Winds, Hail; Kaimur Hottest


पटना21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने आज 12 में ऑरेंज और 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाएं और सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण पूरे राज्य में मौसम अस्थिर है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ भारी बारिश, बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओले की भी आशंका जताई है।

इन जिलों में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है। यलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।

आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, यह खराब मौसम अभी दो दिनों तक जारी रहेगा। खासकर आज और कल को इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जगहों पर अचानक तेज बारिश, बिजली गिरने और आंधी की स्थिति बन सकती है।

ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है

इस असामान्य मौसम के पीछे कई कारण एक साथ काम कर रहे हैं। सबसे पहले, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है, जो मौसम में बदलाव ला रहा है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं लगातार बिहार की ओर आ रही हैं।

इन दोनों के मिलने से वातावरण में नमी बढ़ी और अस्थिरता पैदा हो गई है। इसके अलावा, क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है, जो बादलों के तेजी से बनने और गरज-चमक के साथ बारिश को बढ़ावा दे रहा है। यही वजह है कि आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि जैसी स्थितियां बन रही हैं।

पटना में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। आज दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

अगले 1-2 दिनों तक पटना में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। हालांकि तापमान में हल्की गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

लोगों और किसानों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। वज्रपात के समय खुले स्थान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित जगह पर शरण लें।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे तैयार फसलों की जल्द कटाई कर लें और सुरक्षित भंडारण करें। खेत में रखी फसल को ढंककर रखें ताकि बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान कम हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *