1496 Units Blood Donation in Kota-Bundi


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता का जन्मदिन शनिवार को समाज की सेवा संकल्प के साथ बनाया। कोटा-बूंदी में जन्मदिन को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविरों में कुल 1496 यूनिट र

.

लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी व राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया

लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी व राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता के जन्मदिन पर समाजसेवी सुनील खटाना के संयोजन में झालावाड़ रोड स्थित एक होटल सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए। इन शिविरों में महज एक दिन में 8 ब्लड बैंकों में 1006 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जबकि बूंदी में 489 यूनिट रक्तदान हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह महाअभियान रात तक लगातार जारी रहा। भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं, महिलाओं और खेल संघों से जुड़े लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। शिविर स्थल पर देशभक्ति गीतों और प्रेरणादायक संदेशों का माहौल बना रहा, जिसने सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

भाजपा नेता बद्री गोचर विक्रम भडाणा ने हाथी पर बैठा कर स्वागत किया राजीव दत्ता का।

भाजपा नेता बद्री गोचर विक्रम भडाणा ने हाथी पर बैठा कर स्वागत किया राजीव दत्ता का।

इस मौके पर राजीव दत्ता ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य भी किए गए। मूक-बधिर विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई, अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों को भोजन और फल बांटे गए।

भाजपा नेता बद्री गोचर और विक्रम भडाणा ने राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता को हाथी पर बैठा कर स्वागत किया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *