5 दिन में 5 नाबालिगों की मौत:उल्टी-दस्त और बुखार आने बाद हुई मौत, सलूंबर जिले के लसाड़िया ब्लॉक का मामला




सलूम्बर जिले के लसाड़िया ब्लॉक में तेज उल्टी-दस्त और बुखार से 5 दिनों में दो से 4 साल की उम्र की 5 मासूमों की मौत हो गई। घाटा और लालपुरा गांव में इसका सबसे ज्यादा असर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को मेडिकल टीम सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। बीसीएमओ डॉ सिंटू ​कुमावत के नेतृत्व में मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और सर्वे का काम शुरू किया। गांव में हर घर से बच्चों के ब्लड सैम्पल लिए जा रहे हैं। दरअसल, बच्चों को तेज बुखार, ऐंठन और उल्टी की शिकायत के बाद उन्हें धरियावद हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहां स्थिति बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़, सलूम्बर और फिर उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में रेफर किया गया। इनमें से 2 बच्चों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि बाकी तीन ​की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कलेक्टर और एसडीएम ने भी लिया जायजा
कलेक्टर मोहम्मद जुनैद पीपी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल टीम को पूरे क्षेत्र का सर्वे कर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही हर संभव इलाज देने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम दिनेश आचार्य ने भी मौके पर पहुंचकर ​स्थिति की जानकारी ली। मृतक में 4 वर्षीय दीपक मीणा और सीमा(4) की 1 अप्रैल को मौत हुई थी। इसके अलावा लक्ष्मण मीणा(4), काजल मीणा(2) और राहुल मीणा(4) की 5 अप्रैल को मौत हुई थी। वायरल संक्रमण है या मौसमी बीमारी, स्पष्ट नहीं: बीसीएमओ
बीसीएमओ डॉ सिंटू ​कुमावत ने बताया कि विभाग अभी तक मौत के सटीक कारणों का पता नहीं लगा पाया है। बच्चों के ब्लड सैंपल और अन्य जांचें की जा रही हैं। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि से वायरल संक्रमण या अन्य मौसमी बीमारी। मेडिकल टीम गांव में सर्वे कर रही है। घर-घर जाकर अन्य बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है। लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *