राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंदौर विभाग के शिशु स्वयंसेवकों का प्रकट कार्यक्रम बुधवार को चिमनबाग मैदान पर हुआ। मध्य क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख नागेंद्र वशिष्ठ ने उद्बोधन दिया। इस कार्यक्रम में इंदौर विभाग के 36 नगर/खंड इकाइयों की 196 से अधिक शाखाओं पर लंबे समय से अभ्यास चल रहा था। इस अभ्यास में 1200 से अधिक स्वयंसेवकों का सहभाग रहा। 540 शिशु स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।
Source link