9वीं में फेल होने पर छात्रा ने की सुसाइड:छतरपुर में 14 वर्षीय छात्रा की मौत, तीन विषयों में हुई थी फेल




छतरपुर जिले में नौवीं कक्षा की एक 14 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार देर शाम उसने अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में छात्रा तीन विषयों में अनुत्तीर्ण हो गई थी। इसके बाद से वह तनाव में थी और गुमसुम रहने लगी थी। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को रिजल्ट आने के बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार शाम उसने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि छात्रा पढ़ाई में गंभीर थी और फेल होने के बाद काफी परेशान हो गई थी। परिवार ने उसे समझाने का प्रयास भी किया था। पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *