मेन्टेनेंस का काम करते श्रमिक व मौजूद अधिकारी।
जल संसाधन विभाग ने बीसलपुर-अजमेर-पुष्कर पाइप लाइन के लीकेज सुधारने के लिए रविवार रात 12 बजे से 30 घंटे का शटडाउन ले लिया है। इससे अजमेर को 60 एमएलडी पानी कम मिलेगा।
.
पानी की कमी के कारण सोमवार और मंगलवार को अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, सरवाड़ और केकड़ी के शहरों और गांवों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
शटडाउन के दौरान बीसलपुर परियोजना के फ्लो मीटर लगाए जाएंगे, वेल्डिंग कर लीकेज ठीक किए जाएंगे,पुराने वाल्व हटाए जाएंगे। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।
विभाग के XEN विनोद यादव के अनुसार-शटडाउन के दौरान दूसरे चरण में केकड़ी से नसीराबाद तक डाली गई 1600/1500 एमएम एमएस पाइप लाइन बंद रहेगी। विभाग नसीराबाद से एसआर-7 (अजमेर) तक जा रही 1300 एमएम एमएस पाइप लाइन में वेल्डिंग के लीकेज ठीक करने और अलग-अलग पंप हाउसों पर मरम्मत की जाएगी। शहर के पंप हाउसों पर भी सुधार कार्य होंगे।
रविवार रात 12 बजे से मेन्टेनेंस का काम शुरू कर दिया गया है।
………..
पढें ये खबर भी…
अजमेर में आज 5 घंटे तक रहेगी लाइट बंद:शटडाउन के चलते बिहारी गंज, अलखनंदा कॉलोनी सहित कई जगह प्रभावित रहेगी सप्लाई
अजमेर में बिजली वितरण का जिम्मा संभाल रही टाटा पावर ने मेंटेनेंस काम के लिए बिजली शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। आज कई क्षेत्रों में 5 घंटे तक पावर कट होगा। पूरी खबर पढें