राम मंदिर परिसर आम श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह खुला:18 मंदिरों में आज से दर्शन, सुबह 7 से रात 9 बजे तक 13 घंटे दर्शन, ऑनलाइन पास से होगी एंट्री




श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रामलला और राम परिवार सहित सभी 18 मंदिरों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब पूरा परिसर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। सोमवार से श्रद्धालु सभी मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 13 घंटे मिलेंगे दर्शन, दोपहर में एक घंटे बंद रहेंगे पट मंदिर में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कुल 13 घंटे दर्शन की व्यवस्था रहेगी। हालांकि दोपहर 12 से 1 बजे तक सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। इसके अलावा शेष समय लगातार दर्शन जारी रहेगा। ऑनलाइन पास से होगी एंट्री, हर स्लॉट में 1500 श्रद्धालु दर्शन के लिए ऑनलाइन सामान्य पास की सुविधा दी गई है। दो-दो घंटे के स्लॉट में 1500 श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा। इससे भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थाएं सुचारू रखने में मदद मिलेगी। 70 एकड़ परिसर में 40% हरित क्षेत्र, पंचवटी का निर्माण जारी राम मंदिर के 70 एकड़ परिसर में करीब 40% हिस्से को हरित रखने की योजना पर काम हो रहा है। 10 एकड़ में पंचवटी विकसित की जा रही है, जहां पौधरोपण के साथ बैठने की व्यवस्था भी की गई है। हनुमान गैलरी का डेमो, 7D तकनीक से दिखेगी रामकथा रामकथा संग्रहालय में निर्माणाधीन संकटमोचक हनुमान गैलरी का 7D तकनीक आधारित डेमो भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में नृपेन्द्र मिश्र, चंपतराय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। फसाड लाइटिंग से निखरी मंदिर की भव्यता मंदिर में लगाई गई फसाड लाइटिंग से इसकी वास्तुकला और भी आकर्षक हो गई है। रोशनी में मेहराब, स्तंभ और शिल्पकारी खास अंदाज में उभरकर सामने आ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *