यात्रियों के जरूरत की खबर:17 से अजमेर-रांची वीकली समर स्पेशल, 13 ट्रिप चलेगी, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर स्टेशनों पर ठहराव होगा




गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा 09619/09620 अजमेर-रांची-अजमेर वीकली समर स्पेशल का संचालन किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची साप्ताहिक समर स्पेशल 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक व गाड़ी संख्या 09620 रांची-अजमेर वीकली समर स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 13-13 ट्रिप करेगी। यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर जंक्शन, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई जंक्शन, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेनुकूट, गढ़वा रोड जंक्शन, डाल्टनगंज, बरवाडीह जंक्शन, लातेहार, तोरी, लोहरदगा बीएस एवं रांची स्टेशनों पर रुकेगी। कोटा मंडल में गाड़ी संख्या 09619 का सवाई माधोपुर जंक्शन पर रात 03.40 बजे, सोगरिया पर तड़के 05.25 बजे, बारां पर सुबह 06.18 बजे तथा छबड़ा गुगोर पर 07.08 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09620 का छबड़ा गुगोर पर सुबह 09.53 बजे, बारां पर 10.55 बजे, सोगरिया पर 11.05 बजे तथा सवाई माधोपुर जंक्शन पर दोपहर 1.25 बजे पहुंचेगी। 138 मामलो में 41हजार से ज्यादा का अर्थदंड लगाया पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा- रामगंजमंडी- भवानीमंडी सेक्शन में सघन टिकट जांच एवं अवैध वेंडर विरोधी अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस अभियान में कुल 138 प्रकरण दर्ज किए गए 41,880 रूपए का अर्थदंड लगाया। अभियान के दौरान रामगंजमंडी एवं भवानीमंडी प्लेटफार्मों का भी निरीक्षण किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *