पटना-आसनसोल के बीच समर स्पेशल ट्रेन शुरू:जमुई-झाझा रूट के यात्रियों को 13 से 30 अप्रैल तक मिलेगी राहत




रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पटना और आसनसोल के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन से जमुई और झाझा रूट के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 03202 पटना-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस स्पेशल 13 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी। यह ट्रेन पटना से सुबह 04:35 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। आसनसोल से 13:45 बजे चलकर रात 22:10 बजे पटना पहुंचेगी ट्रेन संख्या 03201 वापसी में, ट्रेन संख्या 03201 आसनसोल-पटना मेमू एक्सप्रेस स्पेशल भी इसी अवधि के दौरान रोजाना चलेगी। यह आसनसोल से 13:45 बजे चलकर रात 22:10 बजे पटना पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में पटना, राजेंद्र नगर, पटना सिटी, फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़, मोकामा, बढ़ाहिया, लखीसराय, क्यूल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चितरंजन स्टेशनों पर रुकेगी। दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को सुविधा मिलेगी रेलवे के इस कदम से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से जमुई-झाझा सेक्शन के यात्रियों को भीड़ से राहत मिलने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *