शामली मेले में सुरक्षा नदारद, महिलाओं से छेड़छाड़:फायर ब्रिगेड अनुपस्थित; हाल ही में झूला टूटने का हुआ था हादसा




शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित किसान डिग्री कॉलेज के प्रांगण में चल रहे मेले में सुरक्षा व्यवस्था नदारद है। यहां महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं, वहीं आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौजूद नहीं हैं। हाल ही में देर रात कुछ युवकों द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई। इसके अलावा, जनपद में पहले भी मेलों में गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कुछ दिनों पूर्व एक मासूम के साथ हुई घटना भी शामिल है। मेले में आई महिलाओं और लड़कियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेबकतरे और कुछ युवक अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है।

प्रशासनिक सख्ती के दावों के बावजूद इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि जनपद के थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में एक मेले के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ गंभीर घटना सामने आई थी, जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उस घटना के बाद संबंधित विभाग अलर्ट मोड में नजर आया था, लेकिन अब फिर से वही लापरवाही देखने को मिल रही है। भास्कर की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की तो वहां न तो कोई पुलिसकर्मी मौजूद मिला और न ही दमकल की कोई गाड़ी दिखाई दी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *