ग्रामीणों ने सुनाई खरी-खोटी, विधायक बोले- विरोध ही कर लो:नर्मदापुरम में रोड-नाली मुद्दे पर लोगों ने घेरा, बोले- चार बार वोट दिया, समस्या जस की तस




नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी के ग्राम मल्काजरा रविवार को पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी और जनता के बीच सीधा टकराव हुआ। रोड, नाली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विधायक को घेर खूब खरी खोटी सुनाई। इस पर विधायक भी गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा अब आप विरोध ही कर लो। गांव मल्काजरा में विधायक के विरोध के वीडियो आज सोशल मीडिया पर सामने आया है। विधायक ठाकुरदास नागवंशी, अपनी पत्नी और भाजपा पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि के साथ ग्राम मल्काजरा में गांव चले अभियान के तहत एक रोड का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। विधायक के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर विधायक ठाकुर दास का विरोध शुरू कर दिया।ग्रामीण पानी, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर नाराज थे। ग्रामीणों द्वारा जमकर विरोध करने पर विधायक ठाकुर दास नाराज हो गए। उन्होंने हाथ जोड़ने और उंगली दिखाते हुए बोले “आप लोग विरोध ही करते रहो…” विधायक के इस बयान के बाद मौके पर माहौल और ज्यादा खराब हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी समस्याएं लंबे समय से जस की तस बनी हुई हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। एक ग्रामीण यह भी कहते सुनाई दें रहा कि आपको चार बार वोट देकर जीता रहे, विधायक बना रहे। पर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ। विधायक की पत्नी और महिलाओं को घेरा ग्रामीणों ने विधायक की पत्नी और महिला समर्थकों जिस गाड़ी से गए थे। उसे भी ग्रामीणों ने घेर लिया। उन्हें भी खूब खरी खोटी सुनाई। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा हम रोज क्षेत्र के दौरे पर रह रहे है। रविवार को मल्काजरा गांव हुए थे। जहां रोड का भूमिपूजन किया। कुछ ग्रामीणों के कहना था कि रोड से पहले नाली बनाओ। जबकि रोड के साथ नाली बनेंगी ही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *