निमोद में हाईवे किनारे खुले चेंबर में गिरा गोवंश:गोशाला अध्यक्ष ने किया रेस्क्यू, क्रेन की मदद से गोवंश को बाहर निकाला




डीडवाना-कुचामन जिले के निमोद कस्बे में किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर रीडकोर कंपनी की लापरवाही सामने आई है। हाईवे किनारे एक खुला चेंबर होने के कारण रविवार रात एक गोवंश उसमें गिर गया। समय रहते रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली गई। यह घटना रविवार रात की है, जब हाईवे किनारे बने एक खुले चेंबर में गोवंश गिर गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकल पाने के कारण उसकी जान को खतरा पैदा हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही निमोद स्थित श्रीकृष्ण गोशाला के अध्यक्ष भुराराम कूदणा मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। गोशाला अध्यक्ष खुद चेंबर में उतरे
बचाव अभियान के दौरान भुराराम कूदणा खुद चेंबर में उतरे। उन्होंने रस्सी और बेल्ट की मदद से गोवंश को सुरक्षित बांधा। इसके बाद क्रेन की सहायता से काफी मशक्कत के बाद गोवंश को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। रीडकोर कंपनी पर लापरवाही का आरोप
भुराराम कूदणा ने रीडकोर कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि हाईवे किनारे बने इस खुले चेंबर को जल्द से जल्द दुरुस्त कर ढका जाए। कूदणा ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इसमें सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। उनका कहना है कि हाईवे पर ऐसी लापरवाही केवल पशुओं के लिए ही नहीं, बल्कि आमजन के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *