कोटा में दो हादसों में दो की मौत चार घायल:बंगाली डॉक्टर और होटल से खाना खाकर लौट रहे युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी




कोटा शहर और ग्रामीण इलाकों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। दोनों ही मामले रात के हैं जबकि बंगाली डॉक्टर वेस्ट बंगाल से आकर कोटा ग्रामीण इलाके में पिछले 20 सालों से रह रहा था। पहला हादसा नयापुरा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां देर रात खाना खाकर अपने दोस्त के साथ लौट रहे दो युवक सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गए। आमने-सामने की इस जोरदार भिड़ंत में तीन युवक और दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गए। रजत ने बताया सभी घायलों को तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक राहुल सेन की मौत हो गई। राहुल सेन नयापुरा का ही निवासी था और अपने दोस्त के साथ स्टेशन क्षेत्र से खाना खाकर लौट रहा था। वहीं दूसरा हादसा खातोली थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां स्कूटी सवार बंगाली डॉक्टर विजन विश्वास (53) की नीलगाय से टकराने के बाद मौत हो गई। डॉक्टर के मित्र आत्माराम ने बताया कि वे बागली की ओर जा रहे थे, तभी अचानक नीलगाय सामने आ गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। विजन विश्वास पिछले 20 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे थे और कोरोना काल में भी उन्होंने कई लोगों की मदद की थी। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *