बरनाला में हाई वोल्टेज तार से टकराई कंबाइन:मशीन चला रहे युवक की मौत, गेहूं कटाई के दौरान हादसा

[ad_1]


बरनाला जिले के विधाते गांव में गेहूं की कटाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हाई वोल्टेज बिजली के तारों से कंबाइन मशीन टकराने से उसमें करंट फैल गया, जिससे मशीन चला रहे 36 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह पुत्र गगर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जसविंदर सिंह अपनी कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान मशीन ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गई। मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग तारों से टकराते ही पूरी कंबाइन में तेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से जसविंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। गांव की पंचायत और विभिन्न किसान संगठनों ने मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment