कोटपूतली में सफाईकर्मी हड़ताल पर, कचरे के ढेर।:ठेकेदार द्वारा वेतन न मिलने से सफाई व्यवस्था ठप।




कोटपूतली कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ठेकेदार द्वारा वेतन का भुगतान न किए जाने के विरोध में सफाईकर्मी पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से हड़ताल पर हैं। इसका सीधा असर शहर की साफ-सफाई पर पड़ा है, जहां जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं और हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना ठेके और संविदा पर कार्यरत सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। उनका आरोप है कि ठेकेदार उन्हें समय पर और नियमानुसार वेतन नहीं देता। सफाईकर्मियों का कहना है कि कई बार महीनों तक वेतन रोका जाता है और भुगतान होने पर भी तय मानकों से कम राशि दी जाती है।
महीनों से वेतन बकाया सफाईकर्मियों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि नियमित आय न होने के कारण परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशान दैनिक सफाई कार्य बंद होने से कस्बे में गंदगी फैल गई है। सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा नालों और नालियों से निकाला गया मलबा भी लंबे समय से नहीं उठाया गया है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *