Gorakhpur Ex-Corporator Duped Rs 8.50 Lakh Online Trading FIR


गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके के पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी के साथ जालसाजों ने 8.50 लाख की साइबर जालसाजी कर दी। ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए दूना लाभ कमाने का लालच देकर पूर्व पार्षद से रकम जमा कराई। इसके बाद पूर्व पार्षद से संपर्क तोड़ दिया।

.

जालसाजी का अहसास होने पर पूर्व पार्षद ने गोरखनाथ थाने में रविवार को तहरीर दी। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

साइबर जालसाजों ने लुभावने ऑफर बताकर जाल में फंसाया

साइबर जालसाजों ने लुभावने ऑफर बताकर जाल में फंसाया

अब जानिए पूरा मामला…

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विकास नगर कालोनी निवासी जनार्दन चौधरी एक पार्टी से राजनीति करते हुए साल 2012 में पार्षद चुने गए थे। इसके बाद दो बार से वह चुनाव हार रहे हैं। पूर्व पार्षद ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

तहरीर देकर उन्होंने बताया कि 8 मार्च 2026 को मेरे व्हाट्सएप पर एक अंजान मोबाइल नंबर से मैसेज आया। जिसमे ऑनलाइन ट्रेडिंग से दूना लाभ कमाने के बारे में बताया गया था। इसके बाद मुझे dupoinus.com और उसके मोबाइल पैनल m.dupoinus.com पर खाता बनाने के लिए कहा गया।

इसके बाद ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में मुझे विस्तार से बताया गया। ग्रुप के मेंबर के कहने पर अलग-अलग दिनों में कई बार में मुझसे कुल 8.50 लाख रुपये जमा कराए गए। इसके बाद जब जमा पैसे निकालने का प्रयास किया तो भुगतान करने से मना कर दिया गया।

ग्रुप के मेंबर्स मेरे ऊपर और पैसे जमा कराने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने कहा कि और पैसे जमा करेंगे, तभी आपका भुगतान हो पाएगा। पूर्व पार्षद ने जब कई बार अपना भुगतान कराने का दबाव बनाया तो जालसाजों ने संपर्क तोड़ दिया।

पूर्व पार्षद ने बैंक की रसीद, व्हाट्सएप चैट और वेबसाइट का लिंक पुलिस को साक्ष्य के रूप में दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले की जांच गोरखनाथ थाने के निरीक्षक उमेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।

इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बैंक खाते के डिटेल से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *