झगड़ा सुलझाने आए दोस्त फिर भिड़े, दोनों पर FIR:इंदौर में कैफे पर शराब के पैसों के लिए चाकू और गोलियां चलीं, 2 गिरफ्तार, एक फरार




इंदौर के लसूड़िया इलाके में रविवार रात चाय कैफे पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के पैसों को लेकर शुरू हुए झगड़े में चाकू और पिस्टल दोनों चल गए। हालांकि गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्कीम नंबर 78 स्थित चाय चौकी कैफे की है। दोनों पक्ष पहले से परिचित थे और पुराने झगड़े को सुलझाने के लिए मिले थे। लेकिन बातचीत के दौरान शराब के पैसे को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। एक ने चाकू मारा, दूसरे ने की फायरिंग ऋषभ राजपूत ने पुलिस को बताया कि आर्यन पटेल और निखिल उर्फ हैनी ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी और आर्यन ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं आर्यन का आरोप है कि ऋषभ ने पहले हमला किया और फिर अपनी एक्टिवा से पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से 2-3 फायर कर दिए। दो गिरफ्तार, एक फरार लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश सोनी के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ऋषभ और आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि निखिल उर्फ हैनी फरार है। पिस्टल कहां से आई, जांच जारी पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल कहां से लाई गई थी। साथ ही आर्यन के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *