फाजिल्का में पाकिस्तान से आया ड्रोन बरामद:आधा किलो हेरोइन लेकर आया था, केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी




फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्र में स्थित बीओपी टाहलीवाला के इलाके में पाकिस्तान से हेरोइन लेकर आया एक ड्रोन बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बीएसएफ ने तुरंत इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान गेहूं के खेत में गिरा हुआ ड्रोन मिला, जिसके साथ करीब 544 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने हेरोइन जब्त किया पुलिस चौकी घुबाया के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सरहदी इलाके में ड्रोन की मूवमेंट की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और बीएसएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र को घेर लिया और सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान बीओपी टाहलीवाला के पास खेतों में ड्रोन गिरा हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण खेत में गिर गया था। ड्रोन के साथ बरामद हेरोइन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *