Sonia Gandhi Health Update; Rahul Gandhi Video

[ad_1]

नई दिल्ली2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने बुधवार को केरल में चुनाव प्रचार शुरू किया और वर्चुअली जनता को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी ने बुधवार को केरल में चुनाव प्रचार शुरू किया और वर्चुअली जनता को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने सभा में सोनिया गांधी की देखभाल कर रही केरल की नर्स का जिक्र कर उसे राज्य की पहचान बताया। वे कोझिकोड नहीं जा सके क्योंकि सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती थीं, इसलिए उन्होंने वर्चुअली संबोधित किया।

राहुल ने कहा, ‘मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में छोटे सोफे पर सो रहा था। मैं भी हर बेटे की तरह मां की सेहत को लेकर परेशान हूं। केरल की नर्स ने मेरी मां का ख्याल रखा, जिससे उन्हें राहत मिली।’

केरल में करीब 5 लाख नर्सें रजिस्टर्ड हैं। देशभर में 10 लाख से ज्यादा और विदेश में 20 लाख से ज्यादा नर्सें काम करती हैं। माना जा रहा है कि राहुल ने नर्सों का जिक्र कर इस वर्ग को साधने की कोशिश की। केरल में 9 अप्रैल को एक चरण में विधानसभा चुनाव होंगे।

वर्चुअली संबोधन में पहले मां के बारे में बात की…

कल रात, मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। जैसे कि कोई भी बेटा अपनी मां की सेहत को लेकर परेशान रहता है, मैं भी परेशान था।

पूरी रात, मुझे सिर्फ एक चीज से सुकून मिला। मुझे केरल की एक नर्स से सुकून मिला जो हर घंटे मेरी मां को देखने आती थी। हर एक घंटे, वह आकर उन्हें देखती थी। वह मुस्कुराती थी और उनका हाथ पकड़ती थी। मैंने सोचा कि केरल की नर्सों ने कितने बेटों, बेटियों, भाइयों और बहनों को उनके सबसे मुश्किल पलों में सुकून दिया है।

सुबह-सुबह, मैंने उनसे पूछा, क्या आप रात में सोती हैं, या पूरी रात काम करती हैं? उन्होंने कहा, मैं पूरी रात काम करती हूं। तो, जब पूरी दुनिया सो रही है, केरल की औरतें, सिर्फ केरल में ही नहीं बल्कि दिल्ली में, पूरे देश में और दुनियाभर में लोगों को सुकून दे रही हैं। उनका हाथ थाम रही हैं, और उन्हें आराम महसूस करा रही हैं।

मेरे लिए, यही केरल की पहचान है।

फिर केरल चुनाव पर बोले

  • मोदी जी ने नेशनल लेवल पर 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था। केरल के मुख्यमंत्री ने राज्य में 40 लाख नौकरियों का वादा किया था। 10 साल बीत गए उन्होंने लोगों को एक भी नौकरी नहीं दी है।
  • असल में, उन्होंने नौकरियां खत्म कर दी हैं। न तो BJP और न ही LDF को लगता है कि वे लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। उन्हें नहीं लगता कि केरल के लोगों को उनसे सवाल पूछने का हक है।
  • देशभर में विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई करती हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने इसे मिलीभगत का सबसे बड़ा सबूत बताया।
  • महिलाओं के लिए फ्री KSRTC बस यात्रा और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए फाइनेंशियल मदद के तौर पर हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। वेलफेयर पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपए किया जाएगा। हर परिवार के लिए 25 लाख रुपए के कवरेज के साथ ओमन चांडी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, युवाओं के लिए पांच लाख तक का बिना ब्याज वाला लोन और सीनियर सिटिजन के लिए एक स्पेशल डिपार्टमेंट बनाया जाएगा।

अस्पताल ने कहा- सोनिया की हालत स्थिर सर गंगा राम हॉस्पिटल प्रबंधन ने गुरुवार को बताया कि सोनिया की हालत स्थिर है। वे पिछले दो दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें पेट और यूरिनरी इंफेक्शन के चलते मंगलवार रात 10:22 बजे भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मां की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रहे।

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, 4 मई को एकसाथ आएगा रिजल्ट

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल बोले- मोदी 100% ट्रम्प के कंट्रोल में हैं: दावा- मोदी ने ट्रम्प से कहा कि बिना पूछे किसी से तेल नहीं खरीदेंगे

राहुल गांधी ने सोमवार को वडोदरा में कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में 25 मिनट का भाषण दिया है लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। मोदी 100% ट्रम्प के कंट्रोल में हैं। मोदी पार्लियामेंट में डिबेट नहीं कर सकते, क्योंकि कम्प्रोमाइज्ड हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment