फतेहाबाद से अल्बानिया भेजने के नाम पर 5 लाख 39 हजार रुपए की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने पंजाब से पकड़ा है। आरोपी की पहचान पंजाब के मानसा निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने गांव बलियाला बलियाला निवासी व्यक्ति को फर्जी वीजा और एयर टिकट भेजकर झांसा दिया था। इकोनॉमिक सेल के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि यह मामला गांव बलियाला निवासी हेमराज की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख 39 हजार रुपए हड़प लिए। उसकी शिकायत पर सदर थाना रतिया में बीएनएस (BNS) की धारा 316(2) और 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की जांच तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपी हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरजिंदर सिंह से पुलिस ने गहन पूछताछ की है। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया। अनाधिकृत एजेंटों से बचें लोग
एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि लोग विदेश जाने के नाम पर किसी भी अनधिकृत एजेंट या व्यक्ति के झांसे में न आएं। धन का लेन-देन करने से पहले एजेंट के लाइसेंस और दस्तावेजों की पूरी तरह जांच कर लें। यदि कोई आपसे विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
Source link