Amritsar Police Seize 5000 Drug Pills From Activa During Nakabandi


अमृतसर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहम सफलता हासिल हुई है। पुलिस थाना अजनाला की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को काबू कर उसके पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की हैं।

.

सब-इंस्पेक्टर पुष्पजोत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने अलीवाल कोटली के सूए पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक युवक एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर वहां से गुजर रहा था। पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में 5000 नशीली गोलियां बरामद

तलाशी के दौरान युवक के पास से करीब 5000 नशीली गोलियां बरामद हुईं । पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया ।

सब-इंस्पेक्टर पुष्पजोत सिंह

सब-इंस्पेक्टर पुष्पजोत सिंह

आरोपी गिरफ्तार, रिमांड में होंगे बड़े खुलासे

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और उसका पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आरोपी यह नशीली खेप कहां से लेकर जा रहा था और इसे आगे किसे सप्लाई करनी थी। पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *