बांका में बाइक–साइकिल की आमने-सामने टक्कर:डिक्की से शराब की बोतलें बरामद; दो घायल, तस्कर की हालत गंभीर




बांका टाउन थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल मोड़ जगतपुर के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसकी बाइक की डिक्की खुल गई, जिसमें रखी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। शराब की बोतलें टूटकर मौके पर ही नष्ट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कई शराब की बोतलें टूटकर मौके पर ही नष्ट हो गईं, जबकि कुछ बोतलें आसपास मौजूद लोगों द्वारा उठाकर ले जाने की भी चर्चा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के मुताबिक, कटोरिया प्रखंड के कागीसर निवासी विजय यादव का 24 वर्षीय पुत्र बाबुल कुमार अपनी बाइक से तेज गति में जा रहा था। इसी दौरान जगतपुर निवासी साइकिल सवार बमबम साह सामने से आ रहे थे, तभी दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बैग में भरी बीयर शराब की बोतलें बरामद
पुलिस ने मौके से एक बैग में भरी बीयर शराब की बोतलें बरामद की हैं। साथ ही बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। घायलों को पुलिस की मदद से तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर अपूर्व ने प्राथमिक उपचार किया। बाइक सवार शराब तस्कर बाबुल कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया, जबकि साइकिल सवार का इलाज बांका सदर अस्पताल में चल रहा है।थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बरामद शराब के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *