नरसिंहपुर में जंगल में मिले शव की पहचान:ग्रामीण मानसिक रूप से परेशान थे, बगासपुर का रहने वाला था




नरसिंहपुर जिले में सोमवार को गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बगासपुर जंगल में सागौन के पेड़ पर लटके मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान बगासपुर निवासी हलकत्ता यादव (लगभग 50-53 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, हलकत्ता यादव 7 अप्रैल को घर से चायपत्ती लेने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद 10 तारीख को गोटेगांव थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया कि हलकत्ता यादव मानसिक रूप से परेशान रहते थे। उन्हें बाएं पैर में भी तकलीफ थी, जिससे वे अक्सर चिंतित रहते थे। गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बगासपुर के जंगल में सागौन के पेड़ पर जमीन से करीब 12 फीट ऊपर फंदे से लटका शव मिला। यह प्रथम दृष्टया 4-5 दिन पुराना लग रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हलकत्ता यादव मजदूरी कर जंगल से लकड़ी काटने का काम करते थे। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *