भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ कल जालोर आएंगे:पार्टी कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक, चुनावी रणनीति पर भी होगी चर्चा




भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ मंगलवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे जालोर में सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश महावर ने बताया कि राज्यसभा सांसद व प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बिशनगढ़ की ओर से भाजपा युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ जालोर में प्रवेश करेंगे। इसके बाद आहोर रोड़ पर होटल विजय पैराडाइज में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इस दौरान वे आगामी पंचायती राज चुनावों की रणनीति को लेकर भी चर्चा करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *