शेखपुरा में जानलेवा हमले का आरोपी अरेस्ट:नाली विवाद में दंपत्ति को किया था घायल, 3 पहले ही जेल में




शेखपुरा। बरबीघा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिर्जापुर गांव में छापामारी कर जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी ओम चौधरी उर्फ सूरज कुमार के रूप में हुई है, जो रामोतार चौधरी का पुत्र है। छापामारी का नेतृत्व पुलिस सब इंस्पेक्टर मो. कौशर आलम ने किया। पुलिस सब इंस्पेक्टर कौशर आलम ने बताया कि यह घटना गत 1 अप्रैल को हुई थी। नाली विवाद को लेकर आरोपी सूरज कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक पड़ोसी और उसकी पत्नी पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में घायल पड़ोसी की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी के हायर सेंटर रेफर किया गया था। इस मामले में स्थानीय थाने में कुल 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटना के दूसरे ही दिन त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सूरज कुमार को अब गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। इस मामले के 3 अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *