भीलवाड़ा पुलिस ने चोरी बजे 13 मोबाइल बरामद किए:सीसीटीवी चेक कर चोर को पकड़ा



भीलवाड़ा की गांधी नगर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इसके पास से चोरी के 13 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया है । गांधीनगर थाना प्रभारी आरपीएस नेहा राव ने बताया कि थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की एक रिपोर्ट प्रियंका पाराशर ने दर्ज करवाई थी जिसमें उसने बताया कि उसके दो मोबाइल और चांदी के कुछ आइटम चोरी हो गए।इसी बीच में हमें मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति थाना क्षेत्र में पांडु के नाले के आसपास घूम रहा है जो एक मोबाइल बेचने की फिराक में है। इस सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे इस व्यक्ति को पकड़ा पूछताछ में इसने अपना नाम भवानी ( 33 ) पिता श्रवण बताया, तलाशी लेने पर मौके इसके पास दो मोबाइल जब्त किए जो इस महिला प्रियंका के थे इसके अलावा डिटेल पूछताछ में इसने 11 ओर मोबाइल चोरी करना कबूल किया। इसके पास से कुल 13 मोबाइल और एक लैपटॉप भी बरामद किया है।चांदी के जो आइटम चोरी हुए थे वो भी इसके पास से बरामद किए हैं आरोपी से डिटेल पूछताछ की जा रही है, जिसमे कुछ और वारदात का खुलासा होने की संभावना है, पकड़े गए युवक के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *