मोहाली सिविल अस्पताल से नशे का आरोपी फरार:मेडिकल जांच के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर भागा; HIV टेस्ट होना था




मोहाली के खरड़ स्थित सिविल अस्पताल से एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी लक्की मेडिकल जांच के दौरान हथकड़ी समेत पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस के अनुसार, थाना नयागांव में 8 अप्रैल 2026 को मुकदमा नंबर 59 दर्ज किया गया था। इसी मामले में जनता कॉलोनी, खरड़ निवासी लक्की पुत्र दलीप कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उसे 9 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया था। अदालत में पेशी के बाद पुलिस टीम लक्की को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल खरड़ ले गई थी। भीड़ का फायदा उठा कर भागा आरोपी दोपहर करीब 3:15 बजे, जब पुलिस टीम आरोपी का एचआईवी टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल के अंदर जा रही थी, तब लक्की ने अस्पताल में मौजूद भीड़ का फायदा उठाया।आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। फरार हुए आरोपी लक्की के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही की भी जांच की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *