भाजपा के नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर आज प्रेसवार्ता आयोजित हुई। इसमें डॉ. मंजू चौधरी ने कहा है कि नारी की पूजा हमेशा से होती आई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के लिए स्पेशल विधेयक संशोधित कर लाया। जिससे हमारे देश का विकास और तेजी से हो सके और इसके लिए हम एकजुट हो रहे हैं। ग्लोबल रिसर्च और डेटा बताता है कि जिस भी देश में नारी शक्ति ज्यादा है, वहां ज्यादा विकास तेजी से हो रहा है। वहां की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। भारत में नरेंद्र मोदी ने नारी के लिए एक दशक से ढेर सारा काम किया। कई योजनाएं लाई, जिसमें नारी को ही डायरेक्ट फायदा दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में 70 प्रतिशत महिलाओं के नाम से आवास मिले हैं। ऋण योजना और जीविका योजना से हो रहा फायदा उन्होंने कहा कि ऋण योजना और जीविका सहित कई ऐसी योजनाएं हैं, जो महिलाओं के आधार को मजबूत कर रहा है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ में जन्म से पहले ही नारी को मजबूत के लिए अभियान चलाया। अच्छे-अच्छे वैक्सीन लाया, जिससे कि स्वस्थ नारी का जन्म हो सके। जिसका प्रभाव है कि मातृत्व मृत्यु दर में काफी कमी आई है। साल 2020-21 में यह दर 1 लाख 82 था, जो कम हो रहा है और लक्ष्य है कि 2029 तक 70 प्रति लाख कर दें। इसके लिए नारी सशक्तिकरण की जरूरत है। हम लोग चाहते हैं कि हर क्षेत्र में नारी की सजगता हो, उनकी भागीदारी हो। आज देखते हैं कि जब वोट देने जाते हैं तो वहां महिला और युवाओं की ही लंबी लाइन लगी रहती है। इससे लगता है की नारी सजग हो चुकी है। हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ गई है। हम लोग चाहते हैं कि अब संसद और विधानसभा में इनका प्रतिनिधित्व और बढ़े। जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में मजबूती मिलेगी, सरकार को भी सुविधा होगी। महिलाएं हर क्षेत्र में सतर्क है और सतर्क होगी, महिलाएं जब सशक्त होगी, तो देश की अर्थव्यवस्था में भारी इजाफा होगा। आज बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में सुधार हुआ। छात्राओं की संख्या स्कूल में बढ़ रही छात्राओं की संख्या स्कूल में बढ़ रही है, इससे लग रहा है कि देश में महिलाओं की जागृति हुई है। 2047 का जो लक्ष्य है, उसके लिए स्टैंडर्ड फिलर की जरूरत है, जो महिलाएं ही बन सकती है। आज महिलाएं घर के कामकाज के बाद बाहर भी उच्च पदों पर आसीन है। अंतरिक्ष पर हो या जमीन पर हो, पायलट हो या कोई भी क्षेत्र, हर ओर महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। पहले लगता था कि महिलाएं सिर्फ डॉक्टर और शिक्षक ही बन सकती है। लेकिन आज हर क्षेत्र में महिलाएं नई मिसाल कायम कर रही हैं। विकसित भारत का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है, उसे पूरा करने में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी बहुत जरूरी है। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन भारती और सुमित सन्नी भी उपस्थित थे।
Source link