दहेज़ के लिए महिला की हत्या करने का आरोप:पीट-पीटकर की हत्या, शव फांसी के फंदे से लटकाया




भरतपुर के रूपवास इलाके में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। महिला के पीहर पक्ष का आरोप है उसके ससुराल वालों ने उसे फांसी लगाकर मार डाला। वह उसे दहेज़ के लिए परेशान करते थे। पहले तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कि उसके बाद उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। 3 साल पहले हुई थी शादी शंकर सिंह निवासी गढ़ी लज्जा थाना सैपऊ ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि मेरी बेटी प्रिया की शादी प्रशांत निवासी कारई के साथ 22 फ़रवरी 2023 को हुई थी। मैंने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दान दहेज़ दिया था। प्रिया के ससुराल वालों ने कुछ महीने उसे ठीक रखा। कुछ महीनों बाद प्रिया की सास गुड्डी, ननद ज्योति दहेज़ के लिए ताने मारने लगे। दहेज़ के लिए परेशान करने का आरोप प्रिया का पति प्रशांत भी उसे दहेज़ लाने के लिए परेशान करने लगा। प्रिया ने इसके बारे में अपने पीहर पक्ष को बताया। तब प्रिया के पिता उसकी ससुराल आये और ससुराल वालों को समझाया। उसके बाद भी ससुराल वाले प्रिया को लगातार परेशान करते रहे। कल भी प्रिया के साथ की थी मारपीट कल सभी लोगों ने प्रिया के साथ मारपीट कि प्रिया ने फोन कर अपने पिता को इसके बारे में बताया। उसके बाद फोन कट गया। कुछ देर बाद प्रिया के पिता ने फिर से फोन किया लेकिन, किसी ने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद प्रिया का फोन बंद हो गया। हत्या कर शव फांसी के फंदे से लटकाया प्रिया के पिता और भाई तुरंत पुलिस के पास पहुंचे। जिसके बाद पुलिस के साथ प्रिया के पिता और भाई उसकी ससुराल पहुंचे। वहां पर एक कमरे में प्रिया का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। तब पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष को सौंप दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *