लखनऊ में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि:भाजपा ने हर विधानसभा में भव्य आयोजन का किया ऐलान, 39 स्थानों पर लाइव प्रसारण




बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इन नेताओं की रही मौजूदगी कार्यक्रम में भारत सरकार के राज्य वित्त मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 39 स्थानों पर लाइव प्रसारण इस कार्यक्रम को शहर के 39 अलग-अलग स्थानों पर लाइव प्रसारित किया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें सहभागिता की और बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। हर विधानसभा में होंगे आयोजन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया कि भाजपा अंबेडकर जयंती को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और बाबा साहब के जीवन व योगदान पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सरकार की तैयारियां पूरी वहीं, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अंबेडकर प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराई गई है। उन्होंने कहा कि जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को याद किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *