Udaipur Fire Chief Chaudhry National Award 2026



उदयपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी को अपने विभाग में उत्कृष्ट सेवा कार्यों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

.

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत महानिदेशालय अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड द्वारा ‘फायर सर्विस वीक-2026’ के अवसर पर उन्हें डीजी-एफएस, सीडी एवं एचजी का ब्रॉन्ज डिस्क एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस श्रेणी में राजस्थान से यह सम्मान पहली बार किसी अधिकारी को मिल रहा है। चौधरी का चयन उनके उत्कृष्ट योगदान, आपदा प्रबंधन में प्रभावी भूमिका तथा अग्निशमन सेवाओं में उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर किया गया है।

चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहस, तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया है। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगी भीषण आग की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण, रेस्क्यू ऑपरेशन में कुशल नेतृत्व तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग से उन्होंने अग्निशमन सेवाओं को नई दिशा प्रदान की है। सज्जनगढ़ सेंचुरी में लगी आग के दौरान दिन-रात जंगल में रहकर आग को कंट्रोल करने का एक बड़ा काम भी इसमें शामिल है।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने भी चौधरी के साथ साथ इस उपलब्धि का श्रेय पूरी अग्निशमन टीम, वरिष्ठ अधिकारियों को दिया है। आयुक्त ने कहा कि यह सम्मान कार्मिकों के मन में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *