मुजफ्फरपुर में 17 साल के किशोर ने की आत्महत्या:किराए के कमरे में मिला शव, साड़ी की दुकान में करता था काम




मुजफ्फरपुर में एक किशोर ने आत्महत्या कर ली है। किशोर का शव किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आम गोला इलाके के प्रजापति ब्रह्माकुमारी लेन की है। मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के असिया चोरनिया गांव निवासी ब्रजकिशोर पटेल के बेटे आकाश कुमार (17) के रूप में हुई है। किशोर 2 महीना पहले ही मुजफ्फरपुर आया था। सोमवार की रात किराए के मकान में कमरा लंबे समय तक बंद होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। साड़ी की दुकान में करता था काम मृतक के मामा अमित ने बताया- वह दो महीने पहले ही मुजफ्फरपुर आया था। यहां कमरा लिया था और यहां अकेले ही रहा करता था। वह एक साड़ी दुकान में काम करता था। अक्सर उससे बात होती थी, लेकिन कभी किसी तरह के परेशानी का जिक्र नहीं किया। मामले को लेकर काजी मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया है कि आमगोला इलाके में किशोर के शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *