राजस्थान में विधानसभा, हाईकोर्ट को विस्फोटक पदार्थ से उड़ाने की धमकी पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का कहना है कि ऐसा लगता है कि कुछ विदेश में बैठे लोग इस देश में अराजकता फैलाना चाह रहे है। जो जंग के बीच में इस तरह का संदेश देकर एक वातावरण को विषाक्त करने का कृत्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है, आज विधानसभा को भी उड़ाने की धमकी दी है। लोगों को बाहर लाकर हमने जांच करवा ली है, कुछ भी नहीं मिला है। देवनानी सोमवार की शाम को निजी यात्रा पर टोंक शहर आए थे। उन्होंने माधोपुर रोड पर शर्मा कॉलोनी में सदगुरू आश्रम में पंडित राजकुमार शर्मा से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में यह बात कहीं। देवनानी ने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ समाज विरोधी और देश विरोधी तत्व, जो ये काम कर रहे वो कभी भी सफल नहीं होंगे। जो भारत के लोगों की लोकतंत्र में आस्था है, उसे कोई मिटा नहीं सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल राठौड़ के बीच बयानबाजी से सामने आई राजनीतिक दरार को लेकर कहा कि यह मेरा विषय नहीं है, यह उनका विषय है। सनातन को बढ़ाने वाले को संबल प्रदान करे
उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि इस समय देश में जो वातावरण चल रहा है, उसमें सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाए। उसमें व्यक्ति, संत, कार्यकर्ता, समाजसेवी, जो इसे बढ़ाने में योगदान दे रहा हैं, उन सबको संबल प्रदान करने का काम हम सबका है। देवनानी ने आश्रम में सनातन धर्म, संकृति और सामाजिक विषयों पर चर्चा भी की। इस दौरान देवनानी ने कहा कि गुरुदेव पंडित राजकुमार जी द्वारा सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का कार्य लोगों में जति पति का भेद मिटा रहे है, जिससे भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म मजबूत हो रहा है। देवनानी ने कहा कि टोंक के अलावा राज्य के बाहर भी देश विदेश में पंडित जी द्वारा सनातन धर्म के प्रचार प्रसार से लोग जुड रहे है। इस दौरान देवनानी ने पंडित राजकुमार को उनके जन्मदिन की एक दिन पहले ही बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, मिथलेश गोतम प्रदेश महामंत्री, भाजपा उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, महेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
Source link