मुख्यमंत्री ने VC के जरिए किया युवाओं से संवाद:माई भारत बजट क्वेस्ट के तहत आयोजन; यूथ को बजट-प्रक्रिया से जोड़ना उद्देश्य




युवाओं को देश की अर्थव्यवस्था और बजट प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को जालोर कलेक्ट्रेट सभागार में माई भारत बजट क्वेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा VC के जरिए जुड़े और युवाओं के साथ संवाद किया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मन सुख मांडविया भी वर्चुअल माध्यम (वीसी) से जुड़े और युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को बजट की बारीकियों और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी के महत्व को समझाया। माई भारत पोर्टल के माध्यम से जालोर जिले के युवाओं ने इस महत्वपूर्ण संवाद में उत्साहपूर्वक भाग लिया। माई भारत के प्रोग्राम असिस्टेंट चन्दन कुमार ने बताया- जालोर जिले के युवाओं को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। ताकि वे सीधे नीति-निर्धारकों के विचारों को सुन सकें। सभागार में आयोजित इस वीसी के दौरान शिक्षा विभाग और तकनीकी संस्थानों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान गणपतलाल, विमला पुरी, सांवलाराम माली, धर्मेन्द्र कुमार एवं श्रवण सिंह भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *