धौलपुर में बोलेरो और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों लग्न-टीका समारोह में शामिल होने यूपी के मनोना जा रहे थे। घर से करीब 1 किमी दूर चलते ही हादसा हो गया। हादसा राजाखेड़ा के सिलावट रोड पर सिध्यापुरा गांव से पहले सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हुआ। मृतकों में मां-बेटा और जेठानी शामिल है। हादसे के बाद बोलेरो सवार फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो व बाइक को जब्त कर लिया। देखें हादसे के बाद के PHOTOS राजाखेड़ा थानाधिकारी गंभीर सिंह ने बताया- मृतकों की पहचान भूरी (52) पत्नी भान सिंह, उनके बेटे सचिन सिंह (18) और भूरी की जेठानी शकुंतला (56) पत्नी छविराम निवासी बाबरपुर के रूप में हुई है। तीनों बाइक पर सवार थे। बाइक सचिन चला रहा था। बोलेरो ने सामने से मारी टक्कर
सिध्यापुरा गांव से पहले कुंदीबाबा मंदिर की गुफा के पास में सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और शवों को राजाखेड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। लग्न-टीका समारोह में शामिल होने जा रहे थे
एसएचओ ने बताया- तीनों गांव बाबरपुर से 25 किमी दूर यूपी के मनोना जा रहे थे। मनोना में भूरी का पीहर है और वहां उसके भतीजे का लग्न-टीका समारोह था। जिसमें तीनों को शामिल होना था। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था सचिन
सचिन पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और दूध बेचने का काम करता था। सचिन के पिता भानसिंह, छविराम, विपतिराम और भागीरथ चार भाई हैं। सभी किसान है। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है।
Source link