पटना में सोमवार को खेमनी चक मोड पर एक इंस्पेक्टर और कोयला कारोबारी के बीच गाली-गलौज और हंगामा हुआ। इस दौरान लोगों की भीड़ भी जुटी रही। दरअसल, कोतवाली इलाके के मौर्या लोक के पास कोयला कारोबारी किसी काम के से पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी पास में ही खड़ी की थी। काम पूरा होने के बाद कारोबारी गाड़ी में आकर बैठे तब तक साइबर थाने में पदस्थापित एक इंस्पेक्टर वर्दी में आए और उसे पकड़ लिया। कोयला कारोबारी के दोस्त का आरोप है कि पकड़ने के बाद उन्होंने कारोबारी के मोबाइल फोन ले लिए। गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके बाद केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। दो घंटे तक शहर में घुमाया दोस्त ने बताया, तकरीबन एक से दो घंटे तक उसी गाड़ी से शहर में घुमाया। इसी बीच कारोबारी ने अपने पार्टनर को फोन कर के रुपये लाने के लिए कहा। पार्टनर ने इंस्पेक्टर से बात की और डिमांड के रुपए देने को लेकर राम कृष्ण नगर इलाके के खेमनी चक में बुलाया। कारोबारी के पार्टनर ने इंस्पेक्टर से शर्त रखी कि वर्दी में नहीं आएंगे। रुपए लेने सादे लिबास में आएंगे। देखें हंगामे की तस्वीर… गाड़ी में ही बदली ड्रेस इंस्पेक्टर ने कारोबारी के पार्टनर की शर्त के मुताबिक, इस गाड़ी में अपनी वर्दी खोलकर एक झोले में रख दी और सादे लिबास पहन लिए। इंस्पेक्टर के मुताबिक, इसी बीच उन्हें टॉयलेट जाना था। वह गाड़ी से नीचे उतरे। तब तक कारोबारी अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। कारोबारी का मोबाइल फोन इंस्पेक्टर के पास रह गया और इंस्पेक्टर की वर्दी कारोबारी के पास रह गई। दोपहर बाद इंस्पेक्टर ने राम कृष्ण नगर में अपने जानने वाले स्थानीय लोगों से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने समझौता कराने के लिए खेमनी चक मोड़ के पास इंस्पेक्टर और कारोबारी के पार्टनर को बुलाया। खेमनी चक मोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ दोपहर से शाम तक समझौता चलता रहा। पहले कारोबारी अपना मोबाइल फोन मांग रहा था और इंस्पेक्टर अपनी वर्दी। शाम लगभग 7:00 बजे के करीब इंस्पेक्टर ने पहले कारोबारी के फोन लौटाए। इसके बाद कारोबारी ने उनकी वर्दी लौटा दी। इस दौरान खेमनी चक मोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इंस्पेक्टर और कारोबारी तू तू मैं मैं और गाली गलौज करते नजर आए। काफी भीड़ भी जमा हो गई। भीड़ इकट्ठा होने के बाद दोनों वहां से अपना अपना सामान लेकर चले गए।
Source link