[ad_1]
जालंधर की बस्ती दानिशमदां नाला पुल के पास स्थित शेर सिंह कॉलोनी में एक युवक से मोबाइल लूटने का प्रयास किया गया। एक्टिवा सवार लुटेरा युवक को 300 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान लुटेरा गिर गया, जिसके बाद लोगों ने उसे पीटा। हालांकि, लुटेरा भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित दिलीप ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह गंदे नाले के पास एक मिस्त्री के पास काम करता है। दोपहर में खाना खाने जाते समय एक एक्टिवा सवार व्यक्ति ने उससे मोबाइल मांगा। लुटेरे ने बहाना बनाया कि उसका रिचार्ज खत्म हो गया है और उसे किसी को जरूरी कॉल करनी है। दिलीप ने अपना मोबाइल उसे दे दिया। मोबाइल लेकर स्कूटी पर बैठा लुटेरा मोबाइल लेने के बाद लुटेरा एक्टिवा पर बैठ गया और कॉल आने का बहाना करने लगा। कुछ देर बाद वह मोबाइल लेकर भागने लगा, तो दिलीप ने उसकी एक्टिवा पकड़ ली। लुटेरा उसे लगभग 300 मीटर तक घसीटता रहा। एक्टिवा का संतुलन बिगड़ने पर लुटेरा गिर गया, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पीटा और मोबाइल वापस दिलीप को दे दिया। हालांकि, लुटेरा मौके से फरार हो गया। चश्मदीद राम चंद्र ने बताया कि उन्होंने लुटेरे को युवक को घसीटते हुए देखा था। उन्होंने यह भी कहा कि शेर सिंह कॉलोनी में आए दिन ऐसी लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं और लुटेरे फरार हो जाते हैं।घायल युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर हर्ष ने बताया कि मरीज उनके पास उपचार के लिए आया था। मरीज ने उन्हें बताया कि वह सड़क हादसे में घायल हुआ है। उसका उपचार किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link