गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए निशाना साधा। बेढ़म ने कहा कि वे सुर्खियों में बने रहने के लिए आधारहीन बयान देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में उनके लोगों ने माफिया के साथ म
.
गृह राज्यमंत्री बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस की अंर्तकलह में खुद को प्रदर्शित करने और अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए गहलोत इस तरह के बयान जारी करते हैं। इनके राज में महिला और साइबर अपराध में राजस्थान अव्वल था। लेकिन भजनलाल सरकार में अपराध के खिलाफ सोच के कारण अपराधों के ग्राफ में भारी कमी देखने को मिली हैं।
माफिया के साथ मिलकर प्रदेश को किया शर्मसार
मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि साल 2023 की तुलना में हमारे कार्यकाल में साल 2025 में अपराधों में 18.77 प्रतिशत की कमी आई है। हत्या के प्रकरणों में 25.68 प्रतिशत, डकैती के प्रकरणों में 47.26 प्रतिशत तथा लूट के प्रकरणों में 50.75 प्रतिशत की कमी के साथ-साथ महिलाओं के विरुद्ध अत्याचारों में भी 9.94 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं इनकी सरकार में इनके लोगों ने माफिया के साथ मिलकर राजस्थान को शर्मशार करने का काम किया था।
महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
उन्होने कहा कि सीएम भजनलाल ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी हैं। पुलिस थानों में महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। इन केन्द्रों पर पीड़ित महिलाओं को आवश्यक सहायता व परामर्श प्रदान किया जा रहा है।
इसी तरह सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य में ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ का गठन किया गया है। महिला हेल्पलाइन-181 का संचालन और एंटी रोमियो स्कवॉड का गठन भी किया गया है।
—————-
ये खबर भी पढ़िए…
गहलोत बोले-वसुंधरा राजे को सफाई देने की आवश्यकता नहीं थी:बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा था बार-बार मुख्यमंत्री बनेंगी क्या?; अगली बार कांग्रेस आएगी
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के वसुंधरा राजे को लेकर दिए बयानों को लेकर तल्ख अंदाज में पलटवार किया। गहलोत ने कहा- वसुंधरा राजे को जवाब देने या सफाई देने की आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि लोग समझते हैं कि उनकी भावना क्या थी, उन्होंने किस संदर्भ में बात कही थी। गहलोत ने कहा- राजे ने अनावश्यक टिप्पणियां की। हालांकि यह उनकी अपनी मर्जी है। वसुंधरा राजे कुछ कह रही हैं, मदन राठौड़ कुछ और कह रहे हैं। यह उनकी पार्टी की स्थिति है।(पूरी खबर पढ़ें…)